फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fear of accident due to vehicle parked on the side of the highway

हाईवे के किनारे खड़े वाहन से हादसे की आशंका

Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to vehicle parked on the side of the highway
सरायन नदी पुल के पास नेशनल हाइवे किनारे खड़े वाहन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में यातायात विभाग लगातार चालान करने की कार्रवाई कर रहा है। लोगों को फूल देकर जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदारों की नजर हाईवे के किनारे खड़े भारी वाहनों पर नहीं पड़ रही है जो आधी सड़क को घेर कर खडे़ होते हैं और हादसे का सबब बनते हैं। अक्सर इनसे टकराकर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। वाहन में सवार लोगों की मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन

हाल ही में जिले हुए एक हादसे में एक कार सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं गया है। शहर के कांशीराम के लगाकर खैराबाद टोल तक आपको कई ऐसे भारी वाहन, ट्रक, टैंकर, डीसीएम आदि सड़क पर खडे़ मिल जाएंगे, जिनकी वजह से आधा मार्ग अवरुद्ध हुआ पड़ा है। जबकि सीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि हाईवे के किनारे सड़क पर ऐसे वाहन बिल्कुल न खड़े हो। इसके बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को कई स्थानों पर देखने को मिला कि कई ट्रकें सड़क पर खड़ी हुई थी। जिससे हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था। नवीन चौक से वैदेही वाटिका तक कई ऐसे ट्रक थे जो मार्ग पर खडे़ थे। यही आलम वैदेही वाटिका से खैराबाद टोल तक भी था। खैराबाद में परिवहन विभाग का कार्यालय यातायात के जिम्मेदार अक्सर इन रास्तों से निकलते हैं लेकिन उनकी नजर इस ओर नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में और घातक साबित होते ऐसे वाहन
हाईवे किनारे ऐसे वाहन रात में और भी घातक हो जाते हैं। ज्यादातर वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे होते हैं। अक्सर देखा भी यही जाता है कि रात में ऐसे हालात बन जाते है कि रिफ्लेक्टर न होने की वजह से सड़क पर खडे़ वाहन दिखाई नहीं पड़ते। इधर तेज गति से आ रहा वाहन चालक जब तक कुछ समझ पाता है, तब तक हादसा हो जाता है।
ढाबों के पास नहीं पार्किंग की व्यवस्था
खैराबाद इलाके में स्थित कई ढाबे ऐसेे है, जो काफी कम जगह में बने हुए हैं। इनके बाहर वाहन खड़ा करने की बिल्कुल भी जगह नहीं है। ढाबा संचालक ट्रक चालकों के वाहन अपने ढाबे के बाहर खड़ा करवा देते हैं। चालकों को भी इसकी कोई परवाह नहीं है। वह मनमाने तरीके से ट्रक खड़ा कर देते है। जब भी कोई हादसा होता है तो ढाबा संचालक पर कोई भी कार्रवाई नहीं होती है।

लगातार चल रहा अभियान
ऐसे वाहनों का चालान काटने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। जो भी वाहन इस तरह से हाइवे पर खड़े होते हैं, तो उनको चालान पहले भी काटा जा चुका है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- उदित नारायण, एआरटीओ प्रर्वतन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed