{"_id":"bab6fd7699308e2c54827af846b94ec6","slug":"favorite-song-on-prohibited-villagers-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनपसंद गाना न बजाने पर ग्रामीणों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनपसंद गाना न बजाने पर ग्रामीणों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिछौना गांव में चल रहे नृत्य के दौरान गाने की फरमाइश पूरी नहीं हुई तो पड़ोस के गांव के युवकों ने रिछौना के कई लोगों की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि उनके साथ लूटपाट भी की। साथ ही एक ग्रामीण के गन्ने की फसल काट कर फेंक दी। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची थी।
विज्ञापन
जलविहार के तहत रिछौना गांव में शनिवार रात नृत्य का आयोजन था। इसमें पड़ोस के चक गांव निवासी करीब 25 युवक नृत्य देखने पहुंच गए। नृत्य के दौरान इन लोगों ने गानों की फरमाइश की, लेकिन आयोजकों ने फरमाइश पूरी नहीं हुई, जिससे नाराज होकर चक गांव के युवक वापस चले गए।
विज्ञापन
सुबह जब रिछौना निवासी मंगू किसी काम से केसरीगंज जा रहा था तो उसको चक गांव निवासी सामीर व सहरूम ने धक्का देकर साइकिल से गिरा दिया और उसकी पिटाई की। मंगू ने 94 सौ रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इसी गांव का संदीप साइकिल से डीजल लेने जा रहा था तो इसको भी चक गांव के युवकों ने रोक कर पिटाई की। इसने तसव्वर, जुबैर व डौली पर मारपीट का आरोप लगाया है।
इसी तरह बंशी इंजन लेकर खेत की ओर जा रहा था तो चक गांव के लोगों ने उसे वापस गांव जाने पर मजबूर कर दिया। रामकिशोर का आरोप है कि उसके खेत में चक गांव के लोगों ने डेढ़ बीघा गन्ना काट कर फेंक दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।