फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father dies in DCM collision, son injured

डीसीएम की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Father dies in DCM collision, son injured
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बाइक से सवार होकर जा रहे एक पिता की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लोग बारात से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

संदना इलाके के रामपुर मिर्जापुर दक्षिणी निवासी विनोद कुमार (30) अपने बेटे मोहित (12) के साथ बाइक से सवार होकर खैराबाद इलाके के नरही गांव में ससुराल में बारात में शामिल होने गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पिता-पुत्र बाइक से सवार होकर घर जा रहे थे, इस बीच शनिवार को मछरेहटा इलाके में आदिलपुर चौराहे के पास बीरमपुर मोड़ के निकट एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलावस्था में दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही विनोद की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को मछरेहटा सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज जारी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। हादसे में पिता की मौत और बेटे के घायल होने के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार और ट्रैैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, भाई-बहन घायल
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तालगांव इलाके में कसरैला के निकट शुक्रवार की देर रात हुसैनवापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार व ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मछरेहटा के राठौरपुर निवासी रूबी (24) पत्नी ताराचंद, उसके भाई मिथुन को गंभीर चोटे आईं है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed