फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father and daughter died due to electric shock

Sitapur News: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत

Tue, 04 Jun 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 04 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter died due to electric shock
हरगांव इलाके में घटना के बाद विलाप करते परिजन।
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्री की मौत हो गई। सोमवार सुबह खेत में यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत फत्तेपुर मीराबेहड के मजरा मकसूदपुर निवासी सोनिका (12) सोमवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। किसी ग्रामीण ने बताया कि सोनिका खेत में बेहोश पड़ी है। यह सुनकर उसके पिता संजय कुमार (40) दौड़ कर उसके पास भागे। जैसे ही उन्होंने अपनी बेटी को उठाना चाहा, वैसे ही वे भी करंट लगने से चिपक गए। इस दौरान उनकी पत्नी सरोजनी भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने भी दोनों को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन, वह जख्मी हो गईं। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करंट लगने की आशंका पर ग्रामीणों ने किसी तरह तार को खंभे से अलग किया। लेकिन तब तक सोनिका व संजय की मौत हो चुकी थी। सरोजनी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हो गया था तार
घटना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर बसुंधरा त्रिपाठी व कानूनगो सुशील कुमार त्रिपाठी, लेखपाल विवेक पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजन व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार के खेत में समरसेबिल लगा है। कुछ दिन पूर्व खेत वालों ने खेत में आग लगाई थी। जिससे केबिल क्षतिग्रस्त हो गया था। उसी केबिल से समरसेबिल चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जून को है पुत्री की शादी
घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। मृतक संजय कुमार के तीन पुत्री लक्ष्मी, सोनिका, मोनिका व एक पुत्र विक्रम है। वे मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। नौ जून को उनकी पुत्री लक्ष्मी का विवाह होना था। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं कि अचानक हुए हादसे के बाद पूरे घर में मातम छा गया है। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। जिस किसी ने भी घटना को सुना वह अफसोस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed