फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmers' uproar, Ramgarh factory remained closed for two hours

Sitapur News: किसानों का हंगामा, दो घंटे बंद रही रामगढ़ फैक्टरी

Tue, 07 Nov 2023 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 07 Nov 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar, Ramgarh factory remained closed for two hours
सीतापुर/गोंदलामऊ। रामगढ़ चीनी मिल यार्ड में मंगलवार की भोर गन्ना तौल में अंतर आने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित किसानों ने यार्ड में तौल बंद करा दी। इससे करीब दो घंटे तक फैक्टरी में कामकाज ठप रहा। मिल अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर तौल शुरू कराई, इसके बाद फैक्टरी दोबारा चालू की गई। किसान व मिल प्रबंधन की ओर से संदना थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे जोहरियामऊ के अमित अवस्थी का गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर अजय मिल यार्ड पहुंचा। अमित के मुताबिक गन्ने की तौल पहले एक धर्मकांटे पर करा ली गई थी। आरोप है, कि यार्ड में तौल कराने पर वजन 2 क्विंटल 20 किलो कम हो गया। बाहर अवस्थी धर्मकांटे पर वजन 96 क्विंटल 50 किलो आया जबकि यार्ड में 94 क्विंटल 30 किलो वजन मिला। वजन कम होने पर किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने यार्ड में तौल बंद करा दी। तौल बंद होने के कुछ देर बाद फैक्टरी की मशीनें थम गईं। इससे अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। काफी देर तक झड़प होती रही। इसके बाद तौल शुरू हो सकी। इस दौरान लगभग दो घंटे तक मिल बंद रही। उधर, किसान अमित अवस्थी व चालक अजय कुमार ने मिल अधिकारियों पर मारपीट, धमकी व जाति सूचक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए संदना थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मिल प्रबंधन की ओर से भी हंगामा व तौल बंद कराने को लेकर तहरीर दी गई है। संदना थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मिल प्रबंधन की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। किसान की तहरीर पर जांच की जा रही है।


फैक्टरी बंद होने से भारी नुकसान
ट्रैक्टर-ट्रॉली की तौल कई धर्मकांटों पर कराई गई। वजन बराबर मिला। जिस धर्मकांटे पर वजन अधिक आया उसमें कुछ गड़बड़ी रही होगी। किसानों के यार्ड में तौल बंद कराने पर फैक्ट्री दो घंटे ठप रही, इससे लाखों का नुकसान हुआ है। मिल की ओर से तहरीर दी गई है।
- यूके पाठक, केन जीएम रामगढ़ मिल


रामगढ़ मिल यार्ड में समस्याओं की भरमार
रामगढ़ चीनी मिल आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू कर दिया गया है। यार्ड में समस्याओं की भरमार है। किसान दिनेश सिंह, सर्वेश, लक्ष्मी शुक्ला, राजबीर सिंह, जीतेन्द्र कुमार व कमलेश मौर्य ने बताया कि तौल में समय अधिक लग रहा है। शौचालय इतने गंदे हैं, कि उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। रैन बसेरे में गंदगी की भरमार है। मजबूरन किसान रात में ट्रॉली के नीचे सोते हैं।


क्रय केंद्रों पर शुरू कराई जाए तौल
महोली क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र पाल्हापुर ए और पाल्हापुर बी पर तौल शुरू नहीं की गई है। हरियावां मिल के इन क्रय केंद्राें पर तौल न होने से निजी कांटे पर गन्ना के वाहनों की तौल करानी पड़ रही है। निजी कांटे की तौल ही केंद्र पर मान्य की जा रही है। किसानों का आरोप है, कि निजी कांटे पर घटतौली की जा रही है। किसानों ने क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed