फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer's throat slit

Sitapur News: किसान की गला रेतकर हत्या

Thu, 01 Jun 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer's throat slit
सेवता (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौआं गांव में धारदार हथियार से एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मकान के बाहर पड़े छप्पर के नीचे तख्त पर गुरुवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार की तहरीर पर साले और ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खरौआं निवासी मुंंशीलाल (30) खेती करता था। उसके माता पिता का निधन हो चुका है और वह उनकी इकलौती संतान था। मुंशीलाल का विवाह चार वर्ष पहले महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के लखनीपुर निवासी मोहिनी के साथ हुआ था। उसके बच्चे नहीं थे। बीते रविवार को आपसी विवाद के बाद पत्नी मोहिनी अपने मायके चली गई थी। तब से मुंशीलाल अकेला ही रह रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण गांव में निकले, तो मुंशीलाल का शव उसके मकान के बाहर पड़े छप्पर के नीचे तखत पर पड़ा मिला। धारदार हथियार से उसका गला रेता दिया गया था और हाथ में भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुंशीलाल के पारिवारिक चाचा राम मनोहर ने मुंशीलाल के ससुर रामचंद्र और साले सुमित के खिलाफ विदा कराने की जिद पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed