{"_id":"6a4d416cfc1ca828be01cfde","slug":"farmers-staged-a-protest-over-the-lack-of-electricity-supply-sitapur-news-c-102-1-stp1003-159568-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Tue, 07 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
हरगांव। धान रोपाई के समय पर्याप्त बिजली न मिलने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामहेत भारती की अगुवाई में झरेखापुर विद्युत उपकेंद्र पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर सीतापुर-लखीमपुर मार्ग जाम करने की चेतावनी भी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर गत 27 जून को भी किसानों ने प्रदर्शन किया था। तब बिजली विभाग के अधिकारियों ने समस्या के निदान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि इस समय धान की रोपाई का समय है, लेकिन बिजली न मिलने से खेतों में पानी न मिल पाने से रोपाई में दिक्कत आ रही है। किसानों का कहना है कि उन्हें बिजली के साथ ही खाद-पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारी उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर उदासीन बने हैं।
किसान नेता सतनाम सिंह ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब-तक बिजली आपूर्ति सही नहीं हो जाती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगा। पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने भी उपकेंद्र पर हो रहे प्रदर्शन में पहुंचकर किसानों का समर्थन किया और अधिकारियों से जल्द समस्या दूर करने की बात कही। एसडीओ आंचल मिश्रा ने बताया किसानों से बात हो गई है। दो दिन तक फीडरों में ओवरलोड की वजह से बिजली कटौती निर्धारित की गई है दो दिन बाद नया फीडर बन जाएगा जिससे लोड कम होगा और सुचारु रूप से सप्लाई मिल सकेगी।