फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer's family distraught over death, protest by keeping dead body on road

Sitapur News: किसान की मौत पर बिफरे परिजन, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2025 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer's family distraught over death, protest by keeping dead body on road
सड़क पर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन।
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना इलाके के गांव नटपुरवा में रंजिश के चलते युवक की शराब पिलाकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिजनों के तहरीर देने के बाद भी संदना पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया। नाराज परिजनों ने सोमवार देर शाम बैसनपुरवा मोड़ पर शव रखकर मार्ग जाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। संदना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर आई कई थानों की पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने बाद में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोंदलामऊ इलाके के गांव मुडियाकैल निवासी गायत्री ने बताया कि रविवार दोपहर उनके पति रामकिशोर (45) अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान नटपुरवा मजरा फत्तेपुर के निवासी धर्मेंद्र, उसकी पत्नी रीता, धर्मेंद्र की भाभी, रिंकू, पिंकू और लवकुश खेत पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने रंजिश के चलते पहले रामकिशोर को नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उन्हें अपने गांव ले जाकर मारपीट की।
विज्ञापन

मौके पर मुडियाकैल निवासी दो लोग ओमप्रकाश और सतीश पहुंचे उन्होंने बीच-बचाव कर घायल रामकिशोर को सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद संदना पुलिस को मामले की तहरीर दी गई थी। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने मिश्रिख सिधौली मार्ग पर शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। घटना के बाद काफी देर तक जब लोग नहीं हटे तो मौके पर एएसपी दक्षिणी प्रवीण रंजन सिंह पहुंचे और स्थिति संभाली।

मौत के बाद पुलिस ने क्यों बरती उदासीनता
संदना थाने की पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती कि इसका खामियाजा आसपास के चार थानाध्यक्षों को उठाना पड़ा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सभी मौके पर आए और उनको भी बल प्रयोग कर स्थिति को काबू करना पड़ा। सवाल यह भी उठता है कि जब रात में ही युवक की मौत हो गई थी, तो संदना पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई क्यों नहीं की। इसके बाद मार्ग जाम होने की आशंका पर भी वह परिजनों को समझा बुझाकर क्यों नहीं रोक पाए। प्रदर्शन की वजह से जाम भी लगा। थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed