फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmers blocked the road with sticks

किसानों ने लाठी-डंडा लेकर जाम की सड़क

Thu, 13 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road with sticks
सिधौली में महमूदाबाद मार्ग पर जाम लगाए किसान। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सिधौली (सीतापुर)। आवारा गोवंशों से फसलों को हो रहे नुकसान से परेशान तीन गांवों के किसानों ने सिधौली से महमूदाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। डंडों से लैस ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित हुआ। वाहनों की लाइन लग गई। कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की एसडीएम से बात कराई। एसडीएम की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क खाली की।
विज्ञापन

सिधौली महमूदाबाद मार्ग पर लालपुर तिराहे के निकट ग्राम पंचायत नीलगांव के मजरा धारानगर, गिरंट, गोपालपुर के बड़ी संख्या में किसानों ने जाम लगा दिया। उनका कहना था क्षेत्र में सैकड़ों छुट्टा घूम रहे गोवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूरे खेत को चट कर रहे हैं। किसानों पर हमला करके उन्हें घायल कर देते हैं।
विज्ञापन

गांव में खेल रहे छोटे-छोटे बच्चे को भी घायल कर देते हैं। इससे आक्रोशित किसान सिधौली महमूदाबाद मार्ग पर एकत्र हुए। इनके हाथों में डंडे भी थे। लालपुर तिराहे पर जाम कर वह फसलों को बचाने की गुहार लगाने लगे। तकरीबन एक घंटे तक नाराजगी की आवाज गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने उप जिलाधिकारी पंकज प्रकाश राठौर से फोन पर किसानों की वार्ता कराई। एसडीएम ने ग्रामीणों को समस्या का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने मार्ग खाली किया। वाहनों का आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed