किसानों-मजदूरों ने मांगा हक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। संगतिन किसान मजदूर संगठन ने बुधवार को आमसभा में किसानों व मजदूरों से एकजुटता का आह्वान किया। ताकि संगठन मजबूत बन सके। साथ ही संगठन ने इस वर्ष 225 गांव जोड़ने का लक्ष्य तय किया।
हिन्दू कन्या पाठशाला कैंपस में आयोजित आमसभा का उदघाटन महिला समाख्या उत्तर प्रदेश की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. स्मृति सिंह, लोक समिति वाराणसी के सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से झंडा फहराकर किया।
सभा में पिछले एक वर्ष के संघर्षों की समीक्षा करते हुए पिसावां ब्लॉक की बिटोली ने कहा कि समाज में हम मजदूर साथियों की जिंदगी कीड़े-मकोड़ों की तरह है। किसी भी हालत में हमें अपनी इस जिंदगी को बदलने का काम करना होगा। इसकी शुरुआत सीतापुर में हो चुका है।
जगन्नाथ ने कहा कि चाहे गरीब हों या पिछड़े, सभी को बेहतर जीवन जीने का अधिकार है और हम उसे पाकर रहेंगे।
इसके लिए संगठन से जुड़े करीब 250 किसान साथी सावां व काकून जैसे मोटे अनाज की बुआई कर रहे हैं। इस पर जोर दिया जाएगा।
राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि मजदूर साथियों में वह ताकत है कि वह इस समाज में बड़े-बड़े बदलाव कर सकते हैं। अच्छी शिक्षा और सेहत सभी का हक है और इसे पाने का संघर्ष चलता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में किसान कैसे लड़े हैं, थीम पर मिश्रिख ब्लॉक के सदस्यों ने नौटंकी प्रस्तुत की।