फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer protest on highway

हाईवे पर लेटकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Jun 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest on highway
किसान आंदोलन

मध्य प्रदेश में किसानों पर हुई फायरिंग की सीबीआई जांच कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को योग दिवस पर नवीन चौक के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आधा घंटे तक चलता रहा। इस दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया था। 

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल भाकियू के सचिव उमेश पांडेय ने बताया कि देश में इस समय किसान कर्ज से डूबा हुआ है। उसको अपनी जीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन इनकी मदद करने की बजाए उन पर गोली चला रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की मध्यप्रदेश में किसानों पर फायरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। गोलीकांड की सीबीआई जांच हो। साथ ही फसलों व सब्जियों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर खरीद सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाए। उमेश ने कहा कि कृषि पैदावार लागत लगातार बढ़ रही है जबकि उपज का मूल्य साल दर साल और क्षेत्र दर क्षेत्र घटता-बढ़ता रहता है।

सरकार को इससे राहत देने के लिए दाम स्थिरता कोष का गठन करना चाहिए। देशभर के सभी किसानों का कर्ज साहूकार व बैंक से पूर्णतया माफ  किया जाए। कृषि क्षेत्र को संकट से निकलने के लिए किसानों को दीर्घकालिक व ब्याज रहित कर्ज दिया जाए।


जैव परिवर्तित फसलों पर रोक लगाई जाए। कृषि आयात पर प्रतिबंध लगाया जाए व सभी कृषि आयात वार्ता रोकी जाए। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाए। कानपुर व कुशीनगर के किसानों को जेल से रिहा किया जाय। इस मौके पर हाईवे पर कई किसानों ने लेटकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed