फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer killed in Tambaur bull attack

Sitapur News: तंबौर में सांड़ के हमले में किसान की मौत

Sun, 05 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in Tambaur bull attack
तंबौर (सीतापुर)। बिसवां खुर्द निवासी किसान किशोर वर्मा (63) पर शनिवार रात खेतों की तरफ जाते समय सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें लेकर ट्राॅमा सेंटर लखीमपुर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि किशोर वर्मा रोजाना फसल देखने खेत जाया करते थे। शनिवार शाम को भी वह खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में काजी बेहड़पुरवा के पास एक सांड़ ने उन्हें दौड़ा लिया। वह बचने के लिए भागे लेकिन सांड़ ने पीछे से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सांड़ ने उन्हें सींग में फंसाकर जमीन पर पटक दिया। इससे उनके सिर व हाथ-पैर में काफी चोटें आ गईं। किसी तरह लोगों ने सांड़ को भगाया और परिजनों को सूचना दी। आननफानन किसान को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद लखीमपुर खीरी जिले के ओयल स्थित ट्राॅमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। उधर, ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र में सांड़ का आतंक है। िशकायत के बाद भी कोई सुनता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed