{"_id":"5d1664688ebc3e3ca82b49d1","slug":"farewell-of-district-judge-sitapur-news-lko4678147124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति से पूर्व जिला जज का हुआ अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति से पूर्व जिला जज का हुआ अभिनंदन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला न्यायाधीश सर्वेश चंद्र पांडेय 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। इनके रिटायर होने से पहले बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया। बार के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिला न्यायाधीश के बीते कार्यकाल को सीतापुर के न्यायिक परिवार के लिए बेहतरीन बताते हुए अधिवक्ताओं ने उन्हें उपहार व अंगवस्त्र के साथ एक अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके जिला जज ने कहा कि वैसे तो पूरी जिंदगी जिलों में तैनाती के दौरान उन्हें तमाम अनुभव मिले लेकिन सीतापुर में जो सामंजस्य बार व बेंच के मध्य देखने को मिला वह सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति यूं तो जिंदगी का सामान्य क्रम है लेकिन जो संबंध यहां की बार से बने हैं ताउम्र बने रहे ऐसा प्रयास वे अवश्य करेंगे।
अपने संबोधन में एक मशहूर गजल की एक लाइन ‘प्यार के मोड़ पर मिल गए हो अगर रोज मिलने मिलाने का वादा करो, आ गए हो तो जाने की जिद न करो, जा रहे हो तो आने का वादा करो’ का गायन कर जिला जज ने माहौल को बेहद भावुक बना दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने भी बार का आह्वान किया कि वर्तमान जिला जज के जाने के बाद भी यही सामंजस्य बना रहे। इस मौके पर पूर्व सांसद कैसरजहां, पूर्व विधायक जासमीर अंसारी ने कैंटीन निर्माण की शुरुआत के लिए 51 हजार रुपये प्रदान किए।
बार अध्यक्ष आनंद माधव अवस्थी ने बार भवन के विस्तारीकरण के लिए प्रशासनिक न्यायमूर्ति तथा जिला जज सर्वेश चंद्र पांडेय के सहयोग की भी सराहना की। इस मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र पांडेय, रूपेश रंजन, चन्द्र गुप्त व सीजेएम रश्मि सिंह के अलावा अधिवक्ता रमारमण त्रिवेदी, रामचंद्र तिवारी, रामपाल मिश्रा, दीपक पांडेय, रामनरेश मिश्र, अजीत चंद्रा, आशुतोष बाजपेई, सपना त्रिपाठी मौजूद रहे।