फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fairs were held in schools and colleges, children celebrated picnics.

Sitapur News: स्कूल-कॉलेजों में लगे मेले, बच्चों ने मनाई पिकनिक

Sat, 15 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 15 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fairs were held in schools and colleges, children celebrated picnics.
सीतापुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस शुक्रवार को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों में मेले के साथ ही बच्चों के मनोरंजन के विभिन्न क्रियाकलाप हुए। इसमें मौजूद बच्चों ने पिकनिक मनाकर मस्ती करते हुए खूब धमाल काटा।
विज्ञापन

खैराबाद के कंपोजिट विद्यालय सरवरपुर में बीएलओ संतोष कुमार मिश्रा ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका आशा सिंह, अध्यापिका सीमा, मंजूलता, पूजा वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। उजागर लाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पांडे ने 30 छात्र/छात्राओं को भारत विकास परिषद की तरफ से स्वेटर वितरित किए। प्रधानाचार्य ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सिधौली इलाके के स्कूल कॉलेजों में भी बच्चों के मनोरंजन से जुड़े कई मनोरंजक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

विकासखंड सकरन के उच्च प्राथमिक विद्यालय कलिमापुर सहित कई अन्य विद्यालयों में आयोजित बाल मेला में बच्चों ने खान-पान सामग्री के साथ ही खेल सामग्री से जुड़े स्टालों में जमकर खरीदारी भी की। स्टडीवेल पब्लिक स्कूल लखीमपुर रोड शाखा में एक भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने ग्लास, टावर, रिंग, हांटेड हाउस, गन शूट, ट्रिकी बाल, पजल, हिट द बाल, ट्रिजर हाउस और सम ऑफ डिजाइन आदि खेलों का बढ़चढ़ कर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में लकी ड्रा का आयोजन मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी की उपस्थिति में किया गया। मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई। संस्थापिका मोनिका आनंद ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चों को चाचा नेहरू के बताए आदर्श को जीवन में अंगीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed