फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Facility to get booster dose will be available soon

बूस्टर डोज लगवाने की जल्द मिलेगी सुविधा

Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Facility to get booster dose will be available soon
सीतापुर। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगवाने की जल्द सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में एक केंद्र तय कर दिया है। कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह से इस केंद्र पर टीकाकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसकी वजह से लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए लखनऊ की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की पहली व दूसरी डोज निशुल्क लगवाई जा चुकी है। अब इन लोगों को बूस्टर डोज लगवाने की केंद्र सरकार ने अनुमति दी है। हालांकि, इस बार बूस्टर डोज किसी सरकारी केंद्र पर न लगकर प्राइवेट केंद्र पर लगेगी। इसके बदले 250 रुपये देने होंगे। पहली बार लोगों को कोविड का टीकाकरण कराने के लिए पैसे भी देने पड़ेंगे। यह सुविधा करीब दो माह बीत जाने के बाद जिले में शुरू नहीं हो सकी है। अगर किसी को बूस्टर डोज लगवाने की जरूरत पड़ रही है तो वह लखनऊ जाकर डोज लगवा रहे है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि जिले में किसी भी प्राइवेट अस्पताल ने बूस्टर डोज लगवाने का आवेदन नहीं किया है। इसकी वजह से जिले में यह सुविधा शुरू नहीं हो पा रही है। अब लोगों को बूस्टर डोज के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। वह जिले में ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में एक केंद्र तय कर दिया है। इस केंद्र की अभी कुछ औपचारिकताएं बाकी बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी एक सप्ताह के अंदर पूर्ण हो जाएगी। उसके बाद विभाग उस केंद्र का नाम सार्वजनिक करके लोगों को बूस्टर डोज की सुविधा प्रदान करेगा। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में बूस्टर डोज लगवाने की सुविधा शुरू होने जा रही है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

28 लाख को लगनी है बूस्टर डोज
जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 28 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगवाई जानी है। अब जब जिले में यह सुविधा शुरू हो जाएगी तो यह लोग आसानी से सुविधा शुल्क देकर अपनी डोज लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed