फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Facility to change platform from lift

लिफ्ट से प्लेटफॉर्म बदलने की मिलेगी सुविधा

Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Facility to change platform from lift
सीतापुर जंक्शन पर लिफ्ट लगने का चल रहा निर्माण कार्य। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सीतापुर जंक्शन पर दिव्यांगों व बुजुर्गों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे आसानी से अपना प्लेटफॉर्म बदल सकेंगे। इसके लिए जंक्शन पर अब लिफ्ट लगाई जाएगी। इस लिफ्ट के जरिए असहाय लोग प्लेटफॉर्म बदल सकेंगे। उम्मीद है कि यह सुविधा उन्हें इस माह के अंत तक मिलनी शुरू हो जाएगी। लिफ्ट लगाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका फायदा रोजाना सफर करने वाले करीब दो से ढाई हजार मुसाफिरों को मिलेगा।
विज्ञापन

सीतापुर जंक्शन पर तीन प्लेटफॉर्म बने हुए है। इस जंक्शन के जरिए रोजाना सीतापुर से लखनऊ, मैलानी, दिल्ली, नैमिषारण्य सहित तमाम स्थानों पर लोग ट्रेन के जरिए आवागमन करते हैं। इससे स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ बनी रहती है। मालवाहक ट्रेनें भी आती जाती रहती है। ऐसे में अगर कोई मालवाहक ट्रेन आकर खड़ी हो जाती है तो ट्रेनों को नंबर दो व तीन नंबर पर बुलाया जाता है।
विज्ञापन

एक नंबर से अन्य प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए सीढ़ी बनी हुई है। ऐसे में दिव्यांग व बुजुर्गों के प्लेटफॉर्म बदलने के लिए सीढ़ी पर चढ़ना पड़ता है। बीमारी के चलते सीढ़ी चढ़ने में उनको काफी दिक्कतें आती है। यही हाल प्लेटफॉर्म पर ट्रेन से उतरने के बाद मुसाफिरों का होता है। अब इस समस्या से निजात मिलेगी। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लिफ्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिफ्ट के जरिए लोग प्लेटफॉर्म बदल सकेंगे। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उम्मीद है इस माह के अंत तक यह लिफ्ट शुरू हो जाएगी। इसका फायदा सफर करने वाले रोजाना दो से ढाई हजार मुसाफिरों को मिलेगा।
आठ से 10 लोगों को एक साथ मिलेगी सुविधा
सीतापुर जंक्शन पर लिफ्ट बन जाने से एक साथ आठ से 10 लोगों को प्लेटफॉर्म बदलने की सुविधा मिलेगी। एक बार करीब 10 लोग लिफ्ट में खड़े हो सकेंगे। वह कुछ ही मिनटों पर अपने दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे। यह सुविधा अभी तक जिले के किसी भी स्टेशन पर नहीं है।

कम होगी भीड़, बढ़ेगी सुविधा
शिवम अवस्थी ने बताया कि अक्सर दिल्ली कारोबार के लिए आना जाना लगा रहता है। ऐसे में प्लेटफॉर्म बदलने के लिए अगर सामान साथ में है तो काफी दिक्कतें आती है। जसपाल सिंह का कहना है कि जंक्शन पर लिफ्ट लग जाएगी तो सभी मुसाफिरों को फायदा मिलेगा। लिफ्ट न होने की वजह से चढ़ने उतरने में काफी दिक्कतें आती है। वसीम ने बताया कि सीतापुर जंक्शन पर कई प्लेटफॉर्म बने हुए है। एक साथ कई ट्रेनें आ जाती है तो सीढ़ी पर भीड़भाड़ अधिक हो जाती है। लिफ्ट बनने से भीड़ कम होगी, सुविधा बढ़ेगी।
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लिफ्ट लगाई जाएगी। काम शुरू हो गया है। उम्मीद है जल्द ही यह चालू हो जाएगी। इससे मुसाफिरों को फायदा मिलेगा।
- एके शुक्ल, स्टेशन मास्टर, सीतापुर जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed