फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eye donor are real hero

230 को मिली रोशनी की सौगात

Sat, 29 Oct 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Eye donor are real hero

इस जिले को महर्षि दधीचि की धरती कहा जाता है। जहां पर महर्षि दधीचि ने लोक कल्याण के लिए अपनी देह त्याग दी थी। उसी धरती पर नेत्रदानियों का कारवां आगे बढ़ चला है। जो लोगों की जिंदगी में खुशियों की सौगात लेकर आया है। करीब 230 ऐसे लोग हैं, जिनकी जिंदगी में नेत्रदानियों ने उजाला करने का काम किया है।

विज्ञापन


 जिले में सक्षम नाम की एक संस्था है, जो नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित करती है। यह संस्था लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करती है। इस संस्था के माध्यम से करीब 118 लोग नेत्रदान कर चुके हैं। जिनकी कार्निया को मरणोपरांत संस्था ने आंख अस्पताल में सुरक्षित कराया है।
विज्ञापन


संस्था के प्रवक्ता विकास अग्रवाल कहते हैं कि लोगों द्वारा दान की गई कार्नियां करीब 230 लोगों की जिंदगी में उजाला दे रही है। एक नियम के मुताबिक उन लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन नेत्रदानियों ने जो काम किया है, उससे 230 परिवारों में खुशियों का उजाला फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस परिवार के सदस्य को कार्नियां दान में लगाई गईं हैं, वह परिवार नेत्रदानियों व उनके परिवारों को दुआएं दे रहा है। जाने वाले तो चले गए, लेकिन जाते-जाते वे इतना अच्छा काम कर गए कि लोग आज उन्हें याद कर रहे हैं। वो तो चले गए, लेकिन उनकी आंखें आज भी दुनिया को देख रही हैं और किसी मजबूर का सहारा बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed