फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ex mla's daughter lost the rank

पूर्व एमएलए की बेटी ने भी गंवाई ब्लॉक प्रमुखी

Tue, 08 Aug 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Aug 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
बिसवां के पूर्व विधायक रामपाल यादव की बेटी दीपा यादव से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी छिन गई। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग में दीपा को सिर्फ चार वोट मिले। जबकि विपक्ष में 78 मत पड़े। यहां पर 140 में से 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद एसडीएम बिसवां दीपेंद्र यादव ने समिति के गठन होने तक ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त होने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

यूपी में योगी राज आने के बाद सपा सरकार में काबिज ब्लॉक प्रमुखों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। सिधौली ब्लॉक प्रमुखी सपा से छीनने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य बिसवां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी राकेश वर्मा की अगुवाई में हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम के समक्ष अविश्वास पत्र पेश किया था। इस पर डीएम ने मतदान के लिए आठ अगस्त की तारीख मुकर्रर की थी। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में बिसवां एसडीएम-पीठासीन अधिकारी दीपेंद्र यादव की मौजूदगी में सुबह 11 बजे से बैठक शुरू हुई। अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग में 82 सदस्य शामिल हुए। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई। वोटों की गिनती में ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में मात्र चार और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 78 मत पाए गए। एसडीएम दीपेंद्र यादव के चुनाव परिणाम घोषित करते ही भाजपा समर्थकों के चेहरे खिल उठे। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद ब्लॉक प्रमुख का पद अग्रिम कार्रवाई तक रिक्त हो गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed