फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   EX army man and woman died from dengue in sitapur

पूर्व सैनिक समेत दो की डेंगू से मौत

Wed, 26 Oct 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
EX army man and woman died from dengue in sitapur
mosquito - फोटो : demo

जिले में डेंगू का कहर जारी है। बुधवार को एक पूर्व सैनिक समेत दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई। इसके अलावा 13 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। इनमें से सात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जबकि अन्य का इलाज लखनऊ में चल रहा है। इन मरीजों के सामने आने से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है। जबकि 25 लोग जान गंवा चुके हैं। रामकोट के ग्राम पीतपुर निवासी राम शरण मिश्र (80) पूर्व सैनिक थे। उन्हें एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन


उनकी प्लेटलेट्स 12 हजार थीं। परिवार से सदस्यों ने लखनऊ में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार देर रात पूर्व सैनिक ने दम तोड़ दिया। वहीं शहर के मोहल्ला आलम नगर निवासी सोमवती देवी (65) भी डेंगू की चपेट में आ गईं। प्राइवेट डॉक्टरों की जांच में प्लेटलेट्स 45 हजार के करीब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सोमवती ने भी मंगलवार रात लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, शहर के मोहल्ला कोट निवासी साबिर के पुत्र आदिल (19) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई।

हरदोई जिले के माधवगंज निवासी श्यामजी का पुत्र पीयूष (3) मां के साथ अपनी ननिहाल सीतापुर के मछरेहटा के ग्राम सूरजपुर आया था। बुखार आने पर परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डेंगू की पुष्टि हुई। रामकोट कस्बा निवासी समसुद्दीन (25) भी बुखार से पीड़ित हैं, उसे भी डेंगू हो गया।

इसके अलावा ग्राम कोरैया उदनापुर निवासी परशुराम (32), सिधौली के ग्राम बनियानी निवासी राजू शुक्ला, पिसावां के भगवानपुर निवासी अरविंद सिंह (29), शहर के मोहल्ला तरीनपुर निवासी श्रीराम के पुत्र अमित (15) भी डेंगू से पीड़ित हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के आलम नगर में हालत बेहद खराब हैं। यहां के निवासी रामचंद्र के पुत्र रोशन (15), श्यामजी के पुत्र आदित्य (3), महेश रस्तोगी (55) डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इन सभी का इलाज लखनऊ के प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। उधर, जिले के गांजर क्षेत्र में भी डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं।


रेउसा कस्बा निवासी राजेश मौर्य (35) व उसकी पुत्री सीता देवी (6) बुखार की चपेट में आ गई। पिता-पुत्री ने महमूदाबाद की पैथालॉजी में ब्लड की जांच कराई, तो डेंगू की पुष्टि हुई। प्राइवेट डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। रेउसा के ग्राम गुड़रुवा निवासी राजेंद्र का पुत्र शिवम (5) भी बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। निजी अस्पताल में हुई जांच में शिवम डेंगू पॉजिटिव निकला। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed