{"_id":"2510c5058deabcd68aa5fad4fa71173a","slug":"evening-from-5-05-auspicious-shopping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम 5.05 से खरीदारी का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम 5.05 से खरीदारी का शुभ मुहूर्त
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौहारों की रौनक दुकानों पर देखते ही बनती है। खास तौर से ज्वैलर्स और बर्तन की दुकानों पर ज्यादा भीड़ है। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष सोना-चांदी सस्ता है। हालांकि बर्तन के दाम तीन से चार फीसदी बढ़े हैं।
बाजार में इस बार पहले की तुलना में महंगाई कम होने से खरीदारों में उत्साह है। लोग धनतेरस के त्योहार पर शगुन के लिए जमकर खरीददारी करने का मन बना चुके हैं। धनतेरस की पूर्व संध्या पर ही दुकानों पर भीड़ उमड़ने से बाजार की रौनक बढ़ गई है।
व्यापारी भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के जतन कर रहे हैं। बर्तन की खरीद पर विशेष ऑफर दे रहे हैं। जैसे 12 ग्लास, कटोरी अथवा चम्मच खरीदने पर एक पीस फ्री। नई डिजाइन के कलर भोजन थाल, फैंसी ग्लास, कटोरियां और मग ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ज्वैलर्स की दुकानों पर भी भारी संख्या में ग्राहक उमड़ रहे हैं। पिछले साल की तुलना में सोना-चांदी सस्ता हुआ है। चांदी के सिक्कों के अलावा डालर, गणेश-लक्ष्मी और नोट भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।