फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Encroachments removed in new market

Sitapur News: नई बाजार में हटवाया अतिक्रमण

Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed in new market
खैराबाद (सीतापुर)। नगर के नई बाजार में पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया। गुरुवार सुबह जब प्रशिक्षण संस्थान की ओर से रैली निकाली गई तो अतिक्रमण के कारण दिक्कत हुई थी। इसी के मद्देनजर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बाजार में अतिक्रमण से हो रही दिक्कतों की शिकायत पुलिस से की गई थी। गुरुवार सुबह प्रशिक्षण संस्थान की रैली भी इसी मार्ग से गुजर रही थी। मार्ग पर अतिक्रमण किए दुकानदारों ने न ही दुकान के सामने खड़ी बाइकों को हटवाया और न मार्ग पर फैलाए सामान को समेटा। यह दृश्य पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम देख रही थी। बड़ी मुश्किल से किसी तरह पुलिस ने रैली को निकलवाया।
विज्ञापन

उसके बाद संयुक्त टीम ने लतीफ मार्केट से लेकर नई बाजार तक दुकानदारों की ओर से सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। दुकानदारों को हिदायत दी कि दोबारा मार्ग पर अतिक्रमण हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, इस मार्ग से सीएचसी, पोस्ट ऑफिस, बालिका इंटर कॉलेज, स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज, बीसीएम अस्पताल जाने वालों को दिक्कते होती हैं। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क से अतिक्रमण को हटवाया गया है। मार्ग पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed