फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Encroachment near Kainchi bridge will be removed

Sitapur News: कैंची पुल के पास हटेगा अतिक्रमण

Fri, 08 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 08 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Encroachment near Kainchi bridge will be removed
सीतापुर। जिला प्रशासन ने कैंची पुल के पास बट्सगंज में अतिक्रमण हटवाने की कवायद शुरू की है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय ने नगर पालिका व राजस्वकर्मियों के साथ सड़क की पैमाइश कराई। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देकर खुद कब्जा छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट ने कैंची पुल स्थित बट्सगंज इलाके में पैमाइश कर अतिक्रमण चिह्नित किया। इस दौरान सड़क के बीच से मकानों तक नाप-जोख की गई।
विज्ञापन

बताया कि सड़क के मध्य भाग से 25 मीटर तक की सीमा में आने वाले अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पैमाइश के दौरान कई मकान और निर्माण अतिक्रमण की जद में मिले। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को चेतावनी देकर अतिक्रमण हटाने को कहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय, एसडीएम सदर जनार्दन कुमार, नगर पालिका की टीम, राजस्व कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed