फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Embankment breached due to fear of floods; administration got it repaired.

Sitapur News: बाढ़ के डर से काटा तटबंध, प्रशासन ने कराया दुरुस्त

Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Embankment breached due to fear of floods; administration got it repaired.
काटा गया तटबंध। संवाद
महमूदाबाद। केवानी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका में ग्रामीणों ने मंगलवार रात हेलेपारा के पास तटबंध काट दिया। इससे पानी तेजी से दूसरे हिस्से में भरने लगा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पानी बहता देखा तो प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी और तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने जेसीबी से तटबंध की मरम्मत कराई।
विज्ञापन


सदरपुर क्षेत्र के हेलेपारा गांव के बाहरी हिस्से में केवानी नदी का पुराना तटबंध बना है। कुछ दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास की सड़कों पर पानी बह रहा है। पानी का दबाव कम करने के लिए सुहेला, तुरनी, सुहेलिया आदि गांवों के लोगों ने मंगलवार रात तटबंध काट दिया। इससे पानी हेलेपारा की ओर भरने लगा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर एसडीएम व तहसीलदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कराया। इस दौरान सुहेला, तुरनी, बकहुआ, सुहेलिया और पासिनपुरवा समेत कई गांवों के करीब एक सैकड़ा महिला-पुरुष मौके पर पहुंचे और मरम्मत का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि तटबंध को बुधवार सुबह ही ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed