{"_id":"678682f6bc9f5a3f3708059a","slug":"elpis-school-student-beaten-up-nose-broken-sitapur-news-c-102-1-slko1037-125326-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एल्पिस स्कूल के छात्र की पिटाई, नाक की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एल्पिस स्कूल के छात्र की पिटाई, नाक की हड्डी टूटी
Tue, 14 Jan 2025 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के एल्पिस स्कूल के छात्र की एक युवक ने पिटाई कर दी। छात्र की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटेलनगर निवासी ममता सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रूपम सिंह एल्पिस स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। सात अगस्त को रायगंज निवासी वेदांशू ने उसे पीटा था। इसके बाद स्कूल में समझौता हुआ था।
घटना के पांच माह बाद 24 दिसंबर को वेदांशू ने अपने साथियों के साथ मिलकर रूपम को गालियां दीं। विरोध पर वेदांशू ने अपने परिजनों को बुलाकर रूपम की जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में रूपम के नाक व मुंह से काफी खून निकला।
विज्ञापन
दावा है कि रूपम के नाक की हड्डी भी टूट गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ममता सिंह ने बताया कि उनके पुत्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुत्र के इलाज के कारण तहरीर देने में देर हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।