{"_id":"6161d8248ebc3e6c505a06d8","slug":"eligible-applications-of-panchayat-assistant-will-be-scrutinized-sitapur-news-lko5993840195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक के पात्र आवेदनों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक के पात्र आवेदनों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। जिला स्तरीय कमेटी की ओर से ग्राम पंचायतवार प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, जिसमेें 1231 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। विभिन्न आपत्तियों के कारण 368 अभ्यर्थी अपात्र हैं। किसी अपात्र का चयन न होने पाए, इसके लिए दोबारा पात्र लाभार्थियों की रेंडम जांच डीपीआरओ द्वारा की जाएगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगेगी।
जिले में 1599 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक, एकाउंटेंट-कम-डाटा-इंट्री ऑपरेटर के पद पर चयन प्रक्रिया सात सितंबर तक पूरी की जानी थी। शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायतों की प्रशासनिक समिति द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों के प्रतिशत के औसत अंकों के आधार पर तैयार पात्रता सूची में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का चयन कर उसका अनुमोदन जिला स्तरीय समिति से प्राप्त करना है। सीडीओ अक्षत वर्मा ने ब्लाकवार चार समितियां गठित की थी।
जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं उपायुक्त मनरेगा की अध्यक्षता में बनाई गई समिति में तीन अधिकारी सदस्य के रूप में नामित किए गए थे। इन्हें जीओ में दी गई व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच एवं तैयार की गई मेरिट सूची के मिलान के बाद रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन की कार्रवाई की जाएगी। सभी समितियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। इसके अनुसार 1231 अभ्यर्थी पंचायत सहायक पद के लिए पात्र पाए गए हैं। 368 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए हैं। परसेंडी ब्लाक के सर्वाधिक 47 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए हैं। इसी प्रकार पहला के 33, पिसावां के 29, रामपुर मथुरा के 24, बेहटा के 23 अभ्यर्थी अपात्र हैं। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से रेंडम आधार पर 190 अभ्यर्थियों की जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार जांच करने के बाद सूची को अंतिम रूप देंगे।
जिला स्तरीय कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर अनंतिम रूप से 1231 अभ्यर्थी पंचायत सहायक के लिए पात्र पाए गए हैं, जबकि 368 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए हैं। सीडीओ ने पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से प्रति ब्लॉक दस का रेंडम आधार पर दोबारा जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसका अनुपालन किया जा रहा है।
- मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी