फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity was cut off for 12 hours in 400 villages

Sitapur News: 400 गांवों में 12 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 24 Aug 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for 12 hours in 400 villages
सीतापुर। मछरेहटा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 400 गांवों में रविवार को 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस उपकेंद्र के गांवों में सुबह करीब 9 बजे से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच डिस्चार्ज होने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए। घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। रविवार रात नौ बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। उपभोक्ता बबलू सिंह, बनारसी गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रोहित रस्तोगी आदि उपभोक्ताओं ने बताया मछरेहटा में आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। यहां के लाइनमैन समय पर लाइन दुरुस्त करने नहीं जाते हैं।
विज्ञापन


छह घंटे गुल रही नई बस्ती व जेल रोड की बिजली

सीतापुर। सिटी उपकेंद्र से जुड़े नई बस्ती व जेल रोड इलाके में रविवार को छह घंटे बिजली गुल रही। इससे 10 से अधिक मोहल्ले प्रभावित रहे। देर शाम आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस उपकेंद्र से जुड़े नई बस्ती, आलमनगर, लाल कपड़ा कोठी सहित अन्य मोहल्लों में दोपहर को बिजली गुल हो गई। इस इलाके में ही लाइनमैन को करंट लगने से मौत हो गई। लंबी बिजली कटौती से उपभोक्ता काफी परेशान रहे। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि लाइन में फॉल्ट के चलते दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed