{"_id":"68cc4e25919544eec80f3334","slug":"electricity-supply-to-15-localities-in-old-sitapur-remained-disrupted-for-six-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-140626-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छह घंटे गुल रही पुराने सीतापुर के 15 मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छह घंटे गुल रही पुराने सीतापुर के 15 मोहल्लों की बिजली
Thu, 18 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े 15 से अधिक मोहल्लों में बृहस्पतिवार को छह घंटे बिजली गुल रही। लंबी कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 11 केवी कजियारा फीडर से जुड़े इस्लामबाग, पक्काबाग, कजियारा, पानी की टंकी, शेखसरांय व आसपास के मोहल्लों में सुबह 10 बजे बिजली गुल हो पाई।
हालांकि बिजली विभाग ने पहले से ही इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को दे दी थी। इसके बाद भी तमाम उपभोक्ता इस कटौती से अनभिज्ञ थे। इससे वह बेहद परेशान रहे। कटौती के चलते दिन भर पानी का संकट उत्पन्न हो गया।
घरों में अंधेरा छा गया। शाम चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते शटडाउन लिया गया था।