फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   electricity problem

क्षमता वृद्वि के कारण ग्रामीण इलाके की गुल रही बिजली

Sat, 29 Jun 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
electricity problem
सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में लगाया जा रहा ट्रान्सफारर्मर। - फोटो : SITAPUR
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के शुक्रवार को देहात इलाके की सुबह आठ बजे बत्ती गुल हो गई। दिनभर मरम्मत का काम चलता रहा। इसकी वजह से गर्मी में लोगों को काफी दुश्वारी उठानी पड़ी। घरों मेें लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल तक ठप हो गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि लहरपुर विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। इससे ग्रामीण इलाकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। लेकिन यहां पर अक्सर लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इस पर पॉवर कॉर्पोरेशन ने 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

इसके लिए कॉर्पोरेशन ने बाकायदा सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित करवाई थी। शुक्रवार को सुबह आठ बजे विद्युत आपूर्ति गुल कर दी गई। इसके बाद युद्ध स्तर पर काम प्रारंभ हुआ। जिसके कारण देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्राम लालपुर, सुल्तानापुर, दुगाना, सकरन, तारपारा, रत्नापुर, मुर्थना, केसरीगंज, नवीनगर, महादेव अटरा, कुसेपा, बिलरिया, शेरपुर अकबरपुर, घूरेपारा, मेंहदीपुरवा ,नयागांव निवादा आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद रही है।
जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में इस चिलचिलाती भीषण गर्मी में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग पेड़ों की छांव के नीचे गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। विद्युत आपूर्ति बंद होने से सबसे बड़ी समस्या मोबाइल चार्जिंग को लेकर आई है।

दूर होगी समस्या
उपखंड अधिकारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफॉर्मर लग जाने से ग्रामीण क्षेत्र की लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed