फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity poles being installed by the department in Sakran.

Sitapur News: सूरज की गर्मी को ले उड़ीं सर्द हवाएं

Sun, 08 Feb 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles being installed by the department in Sakran.
धूप निकलने पर पार्क में मस्ती करती स्कूली छात्राएं। 
सीतापुर। जिले में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप खिली तो ठंड महसूस नहीं हुई। हालांकि सर्द हवाओं के जोर पकड़ने व बादलों की आवाजाही से हल्की ठंड भी महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को धूप खिलने के साथ बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बारिश और हवाओं के तेज झोंकों से धूप के तेवर नरम हुए थे। इससे पारा भी नीचे खिसका था। कोहरे भी परेशान कर रहा था। इससे ठंड फिर लौट आई थी। दो दिन से कोहरा न पड़ने व दिन में अच्छी धूप से ठंड काफी हद तक कम हुई है। ठंड का असर सुबह-शाम तक सिमट गया है। इस बीच शनिवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। सुबह आठ बजे से धूप खिली तो मौसम सामान्य रहा। इसके बाद सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया। करीब 12 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवाओं और बादलों की आवाजाही से शुक्रवार के मुकाबले धूप हल्की रही। इससे हल्की सर्दी भी महसूस हुई। मौसम का यह मिजाज दिनभर बना रहा। शाम गहराने पर ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार को धूप खिलेगी पर बादलों की आवाजाही व हवाओं के तेज झोंकों का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed