फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electric trains will run soon on Sitapur-Balamau route

सीतापुर-बालामऊ रूट पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Electric trains will run soon on Sitapur-Balamau route
सीतापुर। जिला मुख्यालय से लखनऊ व लखीमपुर तक रेल विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद अब सीतापुर से वाया बालामऊ और उन्नाव तक करीब 170 किलोमीटर के लंबे ट्रैक पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। इस रेल ट्रैक पर चल रहा विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है। फरवरी के पहले सप्ताह में इस ट्रैक पर सीआरएस होने की उम्मीद जताई जा रही है। सीआरएस मुकम्मल होने के बाद विद्युत रेल चलने लगेगी।
विज्ञापन

दरअसल सीतापुर से बालामऊ व बालामऊ से उन्नाव तक रेल ट्रैक के विद्युतीकरण का काम काफी समय से चल रहा था। अब यह काम तकरीबन पूरा हो गया है। रेलवे इलेक्ट्रीफिकेशन के एक जिम्मेदार अधिकारी मुक्तेश्वर मल्ल ने बताया कि सीतापुर से बालामऊ व बालामऊ से उन्नाव के करीब 170 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाने के लिए इलेक्ट्रीफिकेशन का काम काफी समय से चल रहा था।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कार्य पूरा होते ही इस रूट पर सीआरएस यानी विद्युत ट्रेन संचालक का ट्रायल होगा। ट्रायल के बाद इस रूट पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। उनका कहना है कि इस रूट पर इलेक्ट्रीफिकेशन का कार्य पूरा होने वाला है। उसके बाद फरवरी माह की शुरुआत में सीआरएस होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। सीआरएस होने के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई जाएंगी। तैयारियों के मुताबिक माना जा रहा है कि फरवरी माह के अंत तक इस रूट पर विद्युत ट्रेन दौड़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed