फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   electric supply

पांच घंटे गुल रही पूरे जिले की बिजली

Mon, 21 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
electric supply
सीतापुर। पावर कॉर्पोरेशन के हुसैनगंज पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को जिले भर की विद्युत आपूर्ति करीब पांच घंटे ठप रही। सुबह 11 बजे गुल हुई बिजली शाम चार बजे बहाल हो सकी। इस दौरान शहर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई।
विज्ञापन

कई घरों के इन्वर्टर तक डिस्चार्ज हो गए। आपूर्ति ठप होने से सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं पर पड़ा। इससे जिले की लगभग 50 लाख आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जिले में दिवाली पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मुहैया कराने को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में हुसैनगंज पावर हाउस में सोमवार को सुबह 11 बजे मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इस वजह से जिले भर की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने से शहर में पेयजल की भारी किल्लत हो गई। कई परिवारों के लोग पानी के लिए जूझते नजर आए। सक्षम उपभोक्ताओं ने इन्वर्टर का सहारा लिया लेकिन मध्यम व निम्न वर्ग के उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। लगभग पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से ज्यादातर घरों में इन्वर्टर दगा दे गए। इसके बाद लोग बेचैन हो उठे।
सिटी पावर हाउस से लेकर हुसैनगंज पावर हाउस तक के सीयूजी नंबरों पर कॉल कर लोग आपूर्ति बहाली की जानकारी करते रहे। मरम्मत कार्य के बाद सायं करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
दिन में करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप होने से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। कई दफ्तरों में बिजली गुल होने से कर्मचारी अपनी सीट पर आराम फरमाते अथवा इधर-उधर घूमते नजर आए। दफ्तरों में जरूरी काम से आने वाले लोग इससे खासा नाराज दिखाई दिए।

अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि हुसैनगंज पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद की गई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। दिवाली पर बिजली आपूर्ति कराने में कोई दिक्कत न आए, इसलिए मरम्मत कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed