फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electric current was running through the barbed wire, innocent child died

Sitapur News: कंटीले तारों में दौड़ रहा था करंट, चपेट में मासूम की मौत

Mon, 17 Feb 2025 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electric current was running through the barbed wire, innocent child died
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम मोहल्ला पुरवाबेहटी स्थित खेतों में पशुओं से फसल को बचाने के लिए लगे कंटीले तारों में उतर रहे करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम नगर के मोहल्ला पुरवाबेहटी निवासी प्रेम का पुत्र सचिन (8) खेत में बकरी चराने गया था। वहां खेत में पशुओं से फसलों को बचाने के लिए लगाए गए तारों में करंट आ रहा था। तार छू जाने से सचिन बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed