{"_id":"59a6fd9e4f1c1b54738b47eb","slug":"elderly-people-get-half-stomach-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों को आधा पेट मिलता भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों को आधा पेट मिलता भोजन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी को नैमिषारण्य के वृद्धा आश्रम में निरीक्षण के दौरान तमाम अनियमितताएं मिलीं। यहां के वृद्धा आश्रम में करीब 80 बुजुर्गों का ठहराव है पर इनके सापेक्ष महज बीस लोगों का ही भोजन पकता है। ऐसे में इन बुजुर्गों को भरपेट भोजन भी नहीं मिलता है। इन्हें आधा पेट खाना मिलता है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री को बुजुर्गों ने बताया कि आश्रम में बुजुर्गों को भरपेट भोजन नहीं मिलता है। उन्हें खाने में महज दस ग्राम ही दाल दी जाती है। कुछ ऐसा ही हाल सब्जी का है। चपातियां भी जली हुई मिलती हैं। इससे लोगों को सेहत खराब हो रही है। इससे पूर्व रहीमाबाद के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव को खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं राज्यमंत्री गुलाब देवी ने चक्रतीर्थ समेत मां ललिता देवी मंदिर में माथा टेका और देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन