फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   eight new corona patients found

कोरोना के आठ नये मरीज मिले

Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
eight new corona patients found
सीतापुर। जिले में कोरोना बम एक बार फिर से फूटा है। जून में अचानक आठ केस मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन करा दिया है। अब विभाग इनकी हिस्ट्री खंगलवा रहा है।
विज्ञापन

जिले में दो दिन पहले ही बंगलूरू से आया एक युवक संक्रमित मिला था। उसे होम क्वारंटीन करा दिया गया था। उसने झांसी जनपद में जांच कराई थी। उसके बाद जब वह घर पहुंचा तो रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी हुई। हालांकि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। शुक्रवार को कोरोना के मामलों में अचानक तेजी आ गई।
विज्ञापन

प्रयोगशालाओं की जांच रिपोर्ट में आठ लोग संक्रमित पाए गये हैं। ये मरीज हरगांव, सकरन, मिश्रिख, संदना, पहला व गोंदलामऊ विकासखंड के हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इन संक्रमित लोगों में ज्यादातर युवा ही हैं। जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और संक्रमित मरीजों को दवाइयां देकर होम क्वारंटीन करा दिया। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या नौ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed