{"_id":"5f244ed38ebc3e9f6e0a9831","slug":"eid-ul-azha-today-gaiety-among-people-sitapur-news-lko5333179147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा आज, लोगों में दिखा उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा आज, लोगों में दिखा उल्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। बकरीद को लेकर बाजारों में भी रौनक दिखी। लोगों ने सिवईं और कपड़ों की खूब खरीदारी की। साथ ही कुर्बानी करने को लेकर भी लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों में उल्लास है। कोविड-19 के चलते ईदगाहों में सामूहिक नमाज पर पाबंदी है। मस्जिदों में भी सिर्फ पांच लोग नमाज पढ़ सकेंगे। जिसके चलते लोगों को अपने घरों पर ही रहकर पर्व मनाना होगा। ईद-उल-अजहा को लेकर लोगों ने अपने घरों व इबादत घरों की साफ-सफाई भी मुकम्मल कर ली है। बकरीद को लेकर जिला मुख्यालय के अलावा लहरपुर, बिसवां, महमूदाबाद, पैंतेपुर सहित कस्बाई इलाकों में भी लोग बकरीद की तैयारियां पूरी करने में जुटे हुए थे।
सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिले भर की पुलिस सड़कों पर नजर आई। पूरे शहर में एएसपी, सीओ, कोतवाल ने रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की टोह ली। इसके अलावा मछरेहटा, मिश्रिख, लहरपुर, हरगांव, सिधौली, महमूदाबाद, तंबौर, खैराबाद समेत अन्य इलाकों में भी पुलिस ने रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।