{"_id":"f00acf7469425e7924c9e505f72cb427","slug":"early-rehabilitation-of-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों का जल्द हो पुनर्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों का जल्द हो पुनर्वास
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटान रोको संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गांजरी इलाके के बाढ़ पीड़ितों ने स्टड बनवाने सहित पुनर्वास की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र अपर जिलाधिकारी सर्वेश कुमार को सौंपा। जिसके जरिए मांगाें पर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
प्रतिनिधि ऋचा सिंह ने कहा कि रेउसा ब्लॉक के काशीपुर, मल्लापुर, कम्हरिया, असईपुर, बढ़इनपुरवा, शेखूपुर आदि गांवों को कटान से बचाने के लिए शासन द्वारा वर्ष 2013 में परियोजना स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन
काम शुरू हुआ, लेकिन गुणवत्ता ठीक न होने के कारण बंद कर दिया गया था। कुछ स्टड बनाए गए थे, लेकिन बाढ़ में वह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
वर्तमान में काशीपुर चौराहे के पास नदी कटान कर रही है। अगर इस जगह पर तुंरत कार्य नहीं कराया गया तो नदी कटान करते हुए गांव के अंदर प्रवेश कर जाएगी।
जिससे हजारों की आबादी सड़क पर आ जाएगी। दो जुलाई को जिलाधिकारी के दौरे के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन दो दिन के अंदर ही बंद कर दिया गया। अधिशाषी अभियंता द्वारा बजट न होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
इससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने मांग की कि इस जगह पर जल्द स्टड बनवाया जाए, सड़क किनारे जीवन बिता रहे लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था कराई जाए तथा शेखूपुर व कम्हरिया गांव में खड़ंजा एवं मार्ग का दुरूस्तीकरण कराया जाए। इस मौके पर मथुरा प्रसाद, मनोज कुमार, सोनू, बृजेश, श्यामलाल, राधेश्याम, राजेश आदि मौजूद रहे।