फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Each ward will have its own vehicle for garbage collection

प्रत्येक वार्ड में कूड़ा उठान का अपना होगा वाहन

Wed, 29 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Each ward will have its own vehicle for garbage collection
सीतापुर। शहर में कूड़ा उठान की अब बेहतर व्यवस्था होगी। कूड़ा उठान में वाहनों की आ रही समस्या जल्द दूर होने वाली है। प्रत्येक वार्ड का अपना अलग से एक वाहन होगा। इसके जरिए रोजाना आसानी से कूड़ा उठाया जा सकेगा। शहर में यह सुविधा जल्द शुरू होने वाली हैं। इससे मोहल्ले में कई दिनों तक पड़ा रहने वाला कूड़ा उसी दिन उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका सीतापुर में 30 वार्ड आते है। इन वार्डों में करीब दो लाख आबादी निवास करती हैं। नगर पालिका की ओर से प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इनके जरिए मोहल्ले की गलियों की साफ-सफाई होती है। लेकिन नगर पालिका के पास वाहन की समस्या के चलते कूड़ा उठान में दिक्कत आती है। सफाई कर्मचारी एक बार नालियां साफ कर देते हैं, लेकिन कूड़ा उठाने में कई दिन लग जाते हैं। इसके पीछे दिक्कत यह है कि नगर पालिका के पास जरूरत के मुताबिक वाहन नहीं हैं।
विज्ञापन

अब यह सब समस्याएं दूर होने वाली हैं। नगर पालिका ने प्रत्येक वार्ड के लिए अलग से एक-एक वाहन खरीदा है। यह वाहन सीधे वार्ड में संबद्ध कर दिए जाएंगे। जिस दिन मोहल्ले की सफाई होगी, कूड़ा उठान भी उसी दिन हो जाएगा। इससे एक तो मोहल्ले में गंदगी नहीं रहेगी। वही गंदगी न रहने से मोहल्ला भी साफ सुथरा नजर आएगा। इस कूड़े को नैपालापुर के पास डंपिग ग्राउंड में फेंक दिया जाएगा। नगर पालिका जल्द ही इसकी शुरुआत करेगा। नगर पालिका ने इन वाहनों को क्रय कर लिया हैं। अब इसकी शुरुआत होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ गुरु प्रसाद पांडेय ने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में गंदगी उठाने के लिए अलग से एक-एक वाहन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed