फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   E rickshaws are becoming a cause of traffic jam, encroachment is becoming a problem

Sitapur News: ई रिक्शा बन रहे जाम का सबब, अतिक्रमण बना परेशानी

Tue, 13 Feb 2024 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
E rickshaws are becoming a cause of traffic jam, encroachment is becoming a problem
बेतरतीब ढंग से निकलते ई रिक्शा के कारण चौराहे पर जाम लग गया। चौराहे पर मौजूद यातायातकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुगम बनाया। कुछ इसी तरह का नजारा शहर के ट्रांसपोर्ट चौराहा से लोहारबाग मार्ग, रोडवेज चौराहा, चुंगी चौकी, जीआईसी चौराहा व शहर कोतवाली चौराहे के आसपास रोज देखने को मिलता है।
विज्ञापन

इन्हें व्यवस्थित करने के उद्देश्य से इनके लिए अक्षर के मुताबिक निर्धारित रूट पर चलने का प्लान तैयार किया गया था। हालांकि बड़ी संख्या में बढ़ रहे ई रिक्शा चालक यातायात कर्मियों की नजर बचाकर बेतरतीब ढंग से फर्राटा भरते नजर आते हैं। वहीं, बाजारों में अवैध अतिक्रमण इस समस्या को बढ़ा रहा है। दिन के समय अतिक्रमण, संकरी सड़कें, क्षतिग्रस्त रास्तों, बेतरतीब पार्किंग और अवैध रूप से दौड़ रहे ई रिक्शा के कारण आवागमन बाधित होता रहता है। ई रिक्शा माल ढोने से लेकर नियमों का उल्लंघन कर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन


600 ई रिक्शा बने सिरदर्द
परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्तमान में शहर में 600 ई रिक्शा पंजीकृत हैं। इसके अलावा बिना पंजीकरण वाले ई रिक्शा भी शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनकी वजह से शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगता रहता है। दिनभर यातायातकर्मी जाम खुलवाने के लिए जूझते रहते हैं। वहीं, स्थानीय व्यापारियों की मानें तो बाजारों में अतिक्रमण भी एक प्रमुख समस्या है। इस वजह से भी अक्सर बाजार के संकरे मार्गों पर जाम लगता रहता है। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि नियम तोड़ने वाले ई रिक्शा पर कार्रवाई की जाती है। ई रिक्शा के साप्ताहिक प्लान को सख्ती से लागू कराने पर जोर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed