{"_id":"64dd1916bfe38d8aec0b9914","slug":"due-to-fear-of-martyrdom-the-girl-stopped-going-to-school-case-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1513-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शाेहदे के डर से किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शाेहदे के डर से किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ा, केस दर्ज
Thu, 17 Aug 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र की एक दलित किशाेरी को बीते एक महीने से समुदाय विशेष का युवक सरेराह छेड़ता रहा। मनचले की हरकतों से परेशान किशोरी ने बीते पंद्रह दिनों से स्कूल जाना बंद कर दिया। मामला बढ़ने पर आरोपी ने किशोरी के परिजनों से मारपीट की तब जाकर रामकोट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक संग मुख्यमंत्री कार्यालय, महिला आयोग व एससी एसटी आयोग में भी की है। मामला बढ़ता देखकर रामकोट पुलिस ने बुधवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
थाना रामकोट क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक फुरकान करीब एक महीने से आए दिन उसकी नाबालिग पुत्री को आते-जाते छेड़ता रहता है। मनचले के डर से पीड़िता ने 15 दिनों से स्कूल जाना बंद कर रखा है। जब पीड़िता घर से नहीं निकली तो मनचला उसके घर के बाहर खड़े हाेकर अश्लील गाने बजाने लगा। इसका विरोध करने पर परिजनों से मारपीट भी की। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।