{"_id":"69371375a043dcb7430fc64d","slug":"due-to-dms-strictness-death-certificate-was-made-in-24-hours-sitapur-news-c-102-1-stp1002-145775-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीएम की सख्ती पर 24 घंटे में बन गया मृत्यु प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीएम की सख्ती पर 24 घंटे में बन गया मृत्यु प्रमाणपत्र
Mon, 08 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रमाणपत्र दिखाता आवेदक।
महमूदाबाद (सीतापुर)। करीब 18 दिनों से लंबित मृत्यु प्रमाणपत्र डीएम की सख्ती के बाद 24 घंटे में जारी कर दिया गया। सोमवार को आवेदक ने पालिका कार्यालय से प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया। डीएम की सख्ती के बाद सोमवार को पालिका की व्यवस्थाएं पटरी पर दिखीं।
जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने रविवार को नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र पटल पर पहुंचकर पत्रावलियों की जांच की थी। डीएम ने पैगंबरपुर के कलीम को फोन कर प्रमाणपत्र के संबंध में जानकारी ली थी।
इस पर कलीम ने बताया कि 19 नवंबर को आवेदन किया था अभी तक पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं मिला है। डीएम ने समयबद्ध ढंग से प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 24 घंटे के भीतर आवेदक का प्रमाणपत्र बनकर तैयार हो गया। सोमवार को आवेदक ने पालिका कार्यालय पहुंचकर लिपिक श्यामसुंदर से अपना प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया।