फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dry runs will be held at 27 health centers today

27 स्वास्थ्य केंद्रों पर आज होगा ड्राई रन

Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dry runs will be held at 27 health centers today
सीतापुर। कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पहले चरण में ड्राई रन की सफलता के बाद सोमवार को फिर से जिले के 27 स्वास्थ्य केंद्रों व जिला व महिला अस्पताल में ड्राई रन होगा। इस बार पहली बार की अपेक्षा एक साथ 25 की जगह 15 लोग ही बुलाए जाएंगे। रविवार को इन 15 लोगों की सूची सीएचसी अधीक्षक को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी करने में जुटा हुआ है, जिससे वैक्सीन आने पर तत्काल इसको लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसको लेकर पहले चरण में पांच जनवरी को जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राई रन हुआ था। जिसमें तीन ग्रामीण व तीन शहरी केंद्रों पर इसका सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया था। उस समय एक केंद्र पर 25 मरीज बुलाए गए थे।
विज्ञापन

इस बार इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। सोमवार को जिले के सभी सीएचसी, जिला व महिला अस्पताल समेत 27 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राई रन होगा। इन जगहों पर 64 सत्रों में ड्राई रन कराया जाएगा। सुबह 9:15 बजे से इसकी शुरुआत होगी। 9:30 बजे के पास वैक्सीन आएगी। उसके बाद 10 बजे से मरीज केंद्रों पर आना शुरू हो जाएंगे। 12 बजे तक ड्राई रन चलेगा। इस दौरान 15 लोग ड्राई रन से गुजरेंगे। सभी सीएचसी पर 12 बजे तक ड्राई रन चलेगा। रविवार को सीएमओ स्तर से प्रत्येक सीएचसी को 15 मरीजों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के मिले छह मरीज
सीतापुर। जिले में कोरोना के रविवार को छह नए मामले सामने आए हैं। इन मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिले में कोरोना के मामलों में रोजाना कमी आ रही है। रविवार को महज छह नए लोग कोरोना से पॉजिटिव हुए हैं। इनमें बस स्टेशन क्रॉसिंग सीतापुर, शेखसरायं, राजागनऊ, गनेरा, बहूनगर में पॉजिटिव केस आए है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित मरीजों का जिला अस्पताल के एल-टू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed