{"_id":"57b4a8084f1c1b77766ec15f","slug":"drowning-man-saved-the-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान की बाजी लगा डूबते युवक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान की बाजी लगा डूबते युवक को बचाया
Amarujala Bureau
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
river
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने बाढ़ के पानी में डूब रहे युवक को अपनी जान जोखिम में डाल बचा लिया। बाराबंकी का रहने वाला रोहित रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल आया था। इसी बीच नहाते समय वह तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
बाराबंकी जिले के सूरतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्र सिहानी निवासी रोहित (28) की ससुराल थानगांव के ग्राम मुजेहना निवासी राधेश्याम के यहां है। रक्षाबंधन पर रोहित अपनी ससुराल आया था। बुधवार को वह नहाने के लिए कुरमिन पुरवा निकट नाले पर चला गया।
विज्ञापन
इन दिनों नाले में बाढ़ का पानी चल रहा है, जिसकी वजह से नाला उफान पर है। नाले का फाट करीब आधा किलोमीटर तक बढ़ गया है। रोहित इस बात से अंजान था, उसने जैसे ही नाले में छलांग लगाई, तेज बहाव की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से वह खुद को संभाल न सका और धार में बहने लगा।
विज्ञापन
यह देख नाले के किनारे खड़े ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं परशुराम पुरवा के उपेंद्र (22) ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बाढ़ के तेज बहाव में छलांग लगा दी लेकिन तब तक रोहित करीब आधा किलोमीटर दूरी तक बह चुका था। उपेंद्र धार को चीरता हुआ वहां पहुंचा और रोहित को सहारा देकर नाले के पार लाने लगा।
यह देख किनारे पर खड़े कई युवकों ने छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया। हालांकि इस दौरान रोहित की हालत बिगड़ चुकी थी। डूबने के कारण वह काफी पानी पी चुका था।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उपेंद्र ने अपने बुलंद हौसले के बूते रोहित की जान बचा ली। होश आने पर रोहित ने भी उपेंद्र को धन्यवाद कहा। उसने बताया कि अगर उपेंद्र ऐन वक्त पर उसे सहारा न देता, तो वह डूब गया था।