{"_id":"596cea274f1c1b71518b477b","slug":"dropped-trees-on-the-wall-in-the-storm-water-the-death-of-mother-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी में दीवार पर गिरा पेड़, मां-बेटे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी में दीवार पर गिरा पेड़, मां-बेटे की मौत
सीतापुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
दीवार पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के लोधपुरवा में सोमवार की सुबह तेज आंधी व पानी के चलते एक नीम का पेड़ दीवार पर गिर गया जिससे दीवार ढह गई। दीवार के नीचे बैठी मां व अबोध बेटे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर मां-बेटे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना में एक बालिका भी मामूली रूप से जख्मी हुई है। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार, एसओ व कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के लोधनपुरवा मजरे टिकठा गांव में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे तेज हवा व बरसात से सिपाहीलाल के घर के किनारे लगा नीम का पेड़ उखड़कर उसकी पक्की दीवार पर गिर गया। पेड़ गिरने से दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार व छप्पर गिरने से सिपाही लाल की पत्नी मीरा देवी (35), पुत्र करिया (डेढ़ वर्ष) की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
मीरा देवी घटना के दौरान छप्पर के नीचे बैठी अपने बेटे को खाना खिला रही थी। पड़ोस में मौजूद उसकी बेटी सीलम भी मामूली रूप से चोटिल हुई। पेड़ के साथ दीवार व छप्पर गिरने की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मोके पर जा पहुंचे और नीम की डालियों को काटकर मीरा देवी व उसके पुत्र को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय पति सिपाही लाल व एक पुत्र विमलेश खेत पर था। दूसरे बच्चे अलग घर में थे। मीरा देवी अपने पीछे पुत्र विमलेश (12) वर्ष, पुत्री शिवानी (9) पुत्री शीला (5) वर्ष व पुत्र पवन (3) वर्ष छोड़ गई है। तहसीलदार महमूदाबाद केके सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार, एसओ व कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।