{"_id":"6a3ad829c63724f9ff0580f6","slug":"driver-dies-after-e-rickshaw-overturns-sitapur-news-c-102-1-slko1055-158626-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत
Wed, 24 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
ऐलिया सीएससी पर बिलखते परिजन। संवाद
इमलिया सुल्तानपुर। लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र के कैमहरा गांव निवासी प्रवीण मिश्रा (35) अपने ई रिक्शा से पत्नी दलपति, भाभी, पुत्र व पुत्री को लेकर सीएचसी एलिया जा रहे थे। वहां उन्हें अपनी पत्नी के लिए फाइलेरिया की दवा लेनी थी।
काजीकमालपुर-महोली मार्ग पर रन्नूपुर के पास उनका ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रवीण की ई रिक्शे के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी, भाभी व बच्चे घायल हो गए। हादसे में ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी ने बताया कि ईरिक्शा पलटने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस को कॉल की गई, मगर काफी देर तक वह मौके पर नहीं पहुंची।