{"_id":"ebfd73848774cd63e052cd98c26f5cae","slug":"dressed-engaged-over-christmas-church-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस को लेकर सजने लगे गिरजाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस को लेकर सजने लगे गिरजाघर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसाई समुदाय के सबसे बड़े पर्व प्रभु यीशु के जन्मदिन की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्कूल व गिरजाघरों की साफ सफाई की जा रही है। क्रिसमस ट्री को रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा झांकियां भी बन रही हैं। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। वहीं बाजार भी सजने लगा है। जगह-जगह पर गिफ्ट की दुकानें लग गई हैं। उन पर एक से बढ़कर एक गिफ्ट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांता क्लॉज की ड्रेस पहली पसंद बनी हुई है। जिले में ईसाई समुदाय के लोगों की संख्या करीब ढाई हजार है।
प्रभु यीशु का जन्मदिवस 25 दिसंबर को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। त्यौहार का विशेष आयोजन स्कूल व गिरजाघरों में होगा।
स्कूल को क्रिसमस ट्री व रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है। वहीं गिफ्ट की दुकान सज गई है। सांता क्लॉज गिफ्ट बांटने के लिए तैयार हो रहे हैं। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर शहर के मैैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा होगी।
विज्ञापन
इस दिन संगीत, वचन व स्पेशल गाने बजाए जाएंगे। प्रार्थना के जरिए विश्वशांति की कामना की जाएगी। कैरल सिंगिंग का कार्यक्रम चल रहा हैं। इस सिंगिंग के जरिए समुदाय के लोग एक-दूसरे के घर जा रहे हैं।
उनको प्रभु के आगमन की बधाई दे रहे हैं। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। वहीं इस दिन को खास बनाने के लिए लोग तैयारियों में जुटे हैं।