फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drainage problem will be removed in Vikas Nagar

विकास नगर में जलनिकासी की दूर होगी समस्या

Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drainage problem will be removed in Vikas Nagar
मोहल्ला खूबपुर में जर्जर मार्ग। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर के विकास नगर की जलनिकासी की समस्या जल्द दूर होगी। करीब 20 लाख रुपये से नाला बनने के बाद इसे सीवर लाइन से जोड़ने के लिए टेंडर पास हो गया है। वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। इससे उम्मीद है कि एक माह के अंदर यह समस्या दूर हो जाएगी। शहर के विकास नगर में जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। आबादी बढ़ती जा रही है लेकिन संसाधनों का अभाव बना हुआ है। बाशिंदे दशकों से जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे थे। करीब एक साल पहले नगर पालिका ने नाला निर्माण का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

इसके लिए 20 लाख की लागत से पटेल आटा चक्की से गल्ला मंडी गेट तक नाला बनवाया था। इसके बाद मोहल्ले की नालियां इस नाले से जोड़ दी गई थी। इससे मोहल्ले का गंदा पानी नाले में जाने लगा था। लेकिन इसे सीवर लाइन से जोड़ा नहीं जा सका था। पानी का बहाव न होने से नाले में ही गंदा पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। इससे मोहल्लेवासी परेशान थे। 20 लाख से नाला बनने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई थी।
विज्ञापन

कारण, गल्ला मंडी के पास रोड क्रास करके सीवर लाइन पड़ी हुई थी। इससे नाले को जोड़ने के लिए सड़क काटनी पड़ेगी। नगर पालिका का कहना था, नाला निर्माण गेट तक ही था। अब नए सिरे से जोड़ने का टेंडर होगा। उसके बाद ही नाला सीवर लाइन से जुड़ सकेगा। इस नाले को बने हुए दो माह से अधिक का समय बीत गया है। अब नगर पालिका से सीवर लाइन से जोड़ने के लिए टेंडर पास कर दिया है। वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है। इससे उम्मीद है एक माह के अंदर नाला, सीवर लाइन से जुड़ जाएगा। इससे पूरे मोहल्ले के जलनिकासी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढायुक्त हुआ मार्ग
विकास नगर जाने के लिए गल्ला मंडी के सामने से मुख्य मार्ग है। लेकिन अब यह मार्ग बदहाल हो गया है। अमृत योजना के तहत पूरी सड़क को खोदकर डाल दी गई है। इससे इस मार्ग पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। रात में यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है। इससे मोहल्ले के लोग छोटे मोटे रास्तों से होकर निकलने को मजबूर होते हैं। बाशिंदों का कहना है कि नगर पालिका को इसकी तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इस मार्ग को तत्काल बनवाया जाए, जिससे निकलने की समस्या दूर हो सके।
सीवर लाइन से जोड़ने के लिए टेंडर हो गया है। वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। एक माह के अंदर नाले के बहाव की व्यवस्था हो जाएगी।
- राघवेंद्र सिंह, अवर अभियंता, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed