{"_id":"654936cbe919d12b99074bb4","slug":"drain-construction-stopped-by-waving-weapons-case-against-four-sitapur-news-c-102-1-slko1055-5081-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: असलहा लहराते हुए रुकवाया नाला निर्माण, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: असलहा लहराते हुए रुकवाया नाला निर्माण, चार पर केस
Tue, 07 Nov 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
गंगापुर मजरा धिमौरा गांव में रायफल के साथ वायरल हुआ वीडियो। स्रोत-सोशल मीडिया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजनगर (सीतापुर)। तालगांव थाना क्षेत्र में सरकारी नाले का निर्माण दबंगों ने रुकवा दिया। इस दौरान उन्हाेंने असलहे भी लहराए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव गंगापुर मजरा धिमौरा निवासी शिवकुमार राजपूत ने बताया कि गांव गंगापुर में विधायक निधि से सरकारी नाला का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार सुबह ग्राम पंचायत के निवासी सुरेश प्रकाश, रामप्रसाद पासी, गोविंद प्रसाद व कांशीराम एकराय होकर आ गए। आरोप है कि सुरेश प्रकाश व रामप्रसाद दोनों के हाथ में लाइसेंसी बंदूक व रायफल भी थी। चारों ने नाला निर्माण बंद कराने की बात कहते हुए अभद्रता शुरू कर दी।
इस दौरान किसी ने एक वीडियो भी बना लिया जो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक बंदूक लोड करता नजर आ रहा है। एसओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवकुमार राजपूत की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें रामप्रसाद हिस्ट्रीशीटर भी है। लाइसेंसी असलहे के निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।