फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Double murder: 12 injury marks found on the body

दोहरा हत्याकांड : शरीर पर मिले 12 चोटों के निशान

Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Double murder: 12 injury marks found on the body
सीतापुर। कोतवाली तालगांव इलाके में चार दिन पूर्व हत्या कर फेंके गए दोनों शवों का बुधवार को 72 घंटे पूरे होने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर पर चोटों के 12 निशान मिलने की पुष्टि हुई है। हालांकि, शवों की शिनाख्त चार दिन बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें गैर जिलों में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

तालगांव इलाके में मदनापुर गढ़ी गांव के पास पड़रिया-मदनापुर मार्ग पर सड़क किनारे रविवार को करीब 100 मीटर की दूरी पर एक महिला और एक पुरुष का शव मिला था। महिला की उम्र करीब 45 साल, युवक की 35 साल है। महिला की सिर कलम कर हत्या की गई थी। उसका धड़ सिर से अलग था। अर्धनग्न हालत में शव मिला था।
विज्ञापन

अज्ञात शवों के मामले में नियमत: 72 घंटे का समय पूरा होने के बाद ही शवों की शिनाख्त की जाती है। 72 घंटे तक शवों को शिनाख्त के लिए रखा जाता है। बुधवार को समय पूरा होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर सात चोटों के निशान मिले हैं, जबकि पुरुष के शरीर पर पांच निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ हल्के और कुछ गहरे घाव पाए गए हैं। घटना के चार दिन बाद भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की टीमें जिले से लेकर लखनऊ, हरदोई, बहराइच, लखीमपुर में डेरा जमाए हुए हैं। डीसीआरबी से लेकर शिनाख्त के लिए सभी एंगलों पर कार्रवाई की दिशा को पुलिस आगे बढ़ा रही है, लेकिन फिर भी अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। कोतवाल तालगांव अनिल सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। बताया कि शवों की अंत्येष्टि ट्रस्ट की ओर से की जाएगी।

शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। कई टीमें गैर जिलों में डेरा डाले हैं। जिले में भी पुलिस इस मामले में लगी हुई है। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही शवों की शिनाख्त हो जाएगी।
- आरपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed