फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Do not make videos after a road accident, take the injured to the hospital.

Sitapur News: सड़क हादसे के बाद वीडियो न बनाएं, घायलों को अस्पताल पहुंचाएं

Sun, 31 Dec 2023 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 31 Dec 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Do not make videos after a road accident, take the injured to the hospital.
सीतापुर। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े का रविवार को समापन हो गया। एआरटीओ दफ्तर में समापन कार्यक्रम के दौरान विभाग की महिला कर्मियों व चालक-परिचालकों को सम्मानित किया गया। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाडे का समापन होने से हमारी जिम्मेदारियों का समापन नहीं हो रहा है। यातायात नियमों का पालन करना व कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे के बाद वीडियो न बनाएं बल्कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता करें। आपकी मदद से अगर किसी की जान बचती है, तो इससे पुनीत कार्य और कोई नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि चालान से जुर्माना वसूलना शासन की मंशा नहीं है, बल्कि आपको सुरक्षित रखना उद्देश्य है। यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई ने कहा कि सड़क पर चालक पुलिस के डर से यातायात के नियमों का पालन करते हैं, जबकि यह नियम सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। यातायात निरीक्षक उत्तरी फरीद अहमद ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। यातायात के नियमों की जागरूकता का अर्थ स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने से है। नौजवान सड़क पर स्टंट करते हैं, जो कि जानलेवा है। ऐसा करने से बचें। इस मौके पर अनूप कुमार पांडेय, अनिल कुमार सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन्हें किया गया सम्मानित
एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने परिवहन निगम की महिला कर्मी प्रज्ञा सिंह, विजमा गुप्ता, सलमा बेगम, मीना सिंह को मिशन शक्ति अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सिराजुद्दीन, रामू गुप्ता, रजनीश कमल, विनोद अवस्थी आदि चालक-परिचालकों को कुशल संचालन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed