फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Do not distinguish between boys and girls: civil judge

लड़के व लड़कियों में न करें भेद : सिविल जज

Sat, 02 Jan 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Do not distinguish between boys and girls: civil judge
बिसवां (सीतापुर)। तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बालिका दिवस के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता सिविल जज बिसवां रामेश्वर दयाल ने की। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं के साथ लगातार हो रही हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं का कारण कहीं न कहीं यह भी है कि लोगों की मानसिकता में परिवर्तन की आवश्यकता है। हमें महिला शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए और लड़के-लड़कियों में भेद नहीं मानना चाहिए।
विज्ञापन

तहसीलदार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे देश में महिलाओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जैसे पदों को संभाला है। हमें बेटे और बेटियों में भेद नहीं समझना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई से बचना चाहिए। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन

शिविर में बार एसोसिएशन बिसवां के सचिव नागेन्द्र प्रताप मौर्य ने भी अपने विचार रखे। संचालन लेखपाल नीलेश कुमार यादव ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता अजय अवस्थी, पेशकार भूपेश सिंह, सत्येन्द्र द्विवेदी, प्रशांत त्रिपाठी, जमील अहमद, लेखपाल रामकुमार यादव, ओम प्रकाश वर्मा, शांति देवी, रमावती, रुकसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed